Tuesday, August 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalपुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास का वांछित विशाल यादव घायल

पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास का वांछित विशाल यादव घायल

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण के मामले में वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात प्रभारी निरीक्षक राजनारायण पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 211/26 में वांछित अभियुक्त ग्राम नेवादा के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान विशाल यादव पुत्र जितेंद्र यादव, निवासी रामानंद का पूरा, थाना करीमुद्दीनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी बाराचवर भेजा। वहीं, एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button