Monday, April 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeमेमू ट्रेन हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत, क्षेत्र में शोक

मेमू ट्रेन हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत, क्षेत्र में शोक

गाजीपुर – जखनियां क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ग्राम विकास अधिकारी अंगद राम (52) की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वह बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी थे और जखनियां ब्लॉक के एक ग्राम सभा में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, अंगद राम वाराणसी के सारनाथ स्थित अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। सुबह करीब 9 बजे वह ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेमू ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी। ट्रेन पर चढ़ते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े, जिससे गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

अंगद राम अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनकी ईमानदारी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने रेलवे से भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button