Monday, April 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarगाजीपुर में लू का खतरा: प्रशासन ने जारी की सावधानी एडवाइजरी

गाजीपुर में लू का खतरा: प्रशासन ने जारी की सावधानी एडवाइजरी

गाजीपुर – बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। निर्देशों के अनुसार, बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और शरीर को ढककर रखें। गमछा, टोपी, चश्मा और छाते का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने नींबू पानी, नारियल पानी और ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने पर जोर दिया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की हिदायत दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

साथ ही अत्यधिक श्रम, बासी भोजन, शराब और कैफीन से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क करें। आपात स्थिति में 108 और 1077 हेल्पलाइन उपलब्ध हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button