HomeKhabar Thodi Hatkarमां दुर्गा की पट खोलकर ब्लॉक प्रमुख ने की पूजा-अर्चना

मां दुर्गा की पट खोलकर ब्लॉक प्रमुख ने की पूजा-अर्चना

गाजीपुर। बिरनो विकासखंड की ग्राम पंचायत भड़सर में अति प्राचीन रामलीला एवं दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर्व पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार को दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से विराजमान कराई गई। पूजा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर माथा टेका और चुनरी चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा की आंखों की पट्टी खोलकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। ब्लॉक प्रमुख के पहुंचने पर आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रति वह आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।दुर्गा पूजा को लेकर गांव में श्रद्धालुओं की भारी उत्सुकता है। पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन चौरसिया, महामंत्री कृष्णानंद यादव, मंत्री विनोद कुमार खरवार, व्यवस्थापक अरविंद पटेल, संरक्षक एवं ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, डायरेक्टर सुरेंद्र खरवार, व्यास बाढू पटेल, सूचना मंत्री संतोष खरवार, पात्र अध्यक्ष सुरेश सिंह, पात्र उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राजभर, साज-सज्जा अध्यक्ष कमला पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments