Saturday, April 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalबोगना पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ...

बोगना पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ग़ाज़ीपुर – बिरनो विकास खण्ड के बोगना पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी मुलायम सिंह यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, फैमिली आईडी कार्ड, विकलांग पेंशन, स्वच्छता अभियान तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने की अपील की।

इस अवसर पर लेखपाल प्रदीप कुमार गुप्ता, पंचायत सहायक सुषमा चौहान, रोजगार सेवक राजकुमार चौबे तथा कोटेदार सुधाकर पांडे, राजदेव यादव और दुर्ग विजय चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनीता देवी और प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह चौहान सहित गांव के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button