HomeLocalगंगा में डूबे राकेश का 24 घंटे बाद मिला शव, बेटी के...

गंगा में डूबे राकेश का 24 घंटे बाद मिला शव, बेटी के सिर से उठा पिता का साया

गाज़ीपुर । गंगा नदी में डूबे मरदह क्षेत्र निवासी राकेश का शव शनिवार शाम करीब पांच बजे बरामद हुआ। लगभग 24 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घाट पर मौजूद परिजन शव देखते ही बिलखने लगे।

जानकारी के अनुसार, गंगा नदी में डूबने की घटना के दौरान घाट पर मौजूद एक युवक ने जयप्रकाश को बचा लिया था, लेकिन राकेश गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इसके बाद से ही परिजन घाट पर मौजूद रहकर उनकी तलाश का इंतजार कर रहे थे। शनिवार सुबह गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे घटनास्थल के पास ही राकेश का शव बरामद कर लिया गया।

राकेश मरदह क्षेत्र के निवासी थे और खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी वर्ष 2019 में संगीता के साथ हुई थी। उनकी चार साल की बेटी श्रेया है। राकेश की असमय मौत से पत्नी संगीता और मासूम बेटी के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। परिवार का सहारा छिनने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि राकेश का शव घटनास्थल के पास से बरामद किया गया है। मृतक के पिता की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments