HomePARDAPHAAS BREAKINGबीवीजी रामजी के तहत विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर डीसी मनरेगा...

बीवीजी रामजी के तहत विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर डीसी मनरेगा सख्त, सचिवों और प्रधानों को चेतावनी

ग़ाज़ीपुर । बीवीजी रामजी योजना के तहत विकास कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर शनिवार को बिरनो विकास खंड परिसर में डीसी मनरेगा विजय यादव ने समीक्षा बैठक की। जनपद में बिरनो विकास खंड की प्रगति सबसे निचले पायदान पर होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम सचिवों, ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों से कार्यों में देरी का कारण पूछते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित सचिव या ब्लॉक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डीसी मनरेगा विजय यादव ने ग्राम पंचायतवार विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान से योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में हो रही देरी के संबंध में जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारना अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद विकास खंड की प्रगति संतोषजनक नहीं होना गंभीर विषय है। सभी संबंधित कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर विकास कार्य पूरे कराने होंगे।

उन्होंने कहा कि बीवीजी रामजी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की धीमी गति से योजना के उद्देश्यों पर असर पड़ता है। ग्राम सचिवों, ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों को आपसी समन्वय बनाकर काम करना चाहिए, ताकि पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल सके और गांवों में विकास कार्य समय से पूरे हो सकें।

डीसी मनरेगा ने स्पष्ट किया कि केवल बैठक में प्रगति की जानकारी देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि धरातल पर कार्यों का दिखाई देना भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति में सुधार नहीं होने और लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी अब्बास हसन नकवी, बीडीओ पंचायत अनिल कुमार, अभिमन्यु सिंह मन्नू, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र यादव पप्पू, शचींद्र नाथ सिंह लल्लन,विनोद गुप्ता, लल्लन सिंह यादव, मुलायम यादव, पप्पू यादव, कार्तिक राम, अमित यादव, अब्दुल मन्नान, अम्बरीष सिंह, राजन प्रजापति, ओमजी सिंह, रविंद्र यादव, दिनेश चौहान, रोहित यादव, प्रमोद यादव, इंदल राव, गंगा राम, धनंजय प्रजापति और नागेन्द्र कुशवाहा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और रोजगार सेवक मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments