HomeLocalगाजीपुर - सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ

गाजीपुर – सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार 18 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रायफल क्लब से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के रामकुमार मौर्य सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान जिला पिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज, धनंजय कुमार प्रजापति, पद्माकर पांडे, पवन मौर्य, कालीचरण चौहान, सिद्धार्थ सिंह, दुर्गा शर्मा, विजय कुमार, रामकेश पांडे, पारसनाथ यादव और विवेक कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments