HomeLocalएमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी...

एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव को जिताने का संकल्प

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि यह चुनाव नहीं, बल्कि एक चुनौती है, जिसे पार्टी गंभीरता से स्वीकार करती है। उन्होंने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को जंगीपुर विधानसभा सहित जिले से भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाला है। इसमें जीत से जनता के बीच पार्टी के विश्वास का संदेश जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह के प्रोपेगेंडा से विचलित नहीं होने की अपील की। कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है और किसी भी दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि इस चुनाव में जीत हासिल कर पूरे देश में संदेश देना है कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ पीडीए के लोग एकजुट हैं। जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी डॉ. नन्हकू यादव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, सुनीता यादव, शिवराम चौहान, स्वामीनाथ चौहान, अरविंद कन्नौजिया, सुभाष राम, कामेश्वर चौहान, बुद्धिराम पाल, शिवबदन राजभर, यशवंत कुशवाहा, राकेश खरवार, बृजेश सिंह, संतोष सिंह रिंकू, रामप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, कैलाश यादव, रमेश यादव, निर्मल यादव, राधे यादव, नागेंद्र यादव योगी, अजय प्रकाश यादव, विक्रम यादव, राजेश यादव और सुनील यादव सोनू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments