गाजीपुर – कासिमाबाद थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई 27 मई 2026 को की।
पुलिस के अनुसार, थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 121/2025 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में आरोपी गोविन्दा पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना और चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ कुतुबपुर तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है और वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। थाना कासिमाबाद पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।














