HomePARDAPHAAS BREAKINGआकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित ग्राम सभा बांका के लमुही मौजे में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज साहनी पुत्र राज बहादुर के रूप में हुई है। वह अपने दैनिक कार्य के तहत ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ताड़ के पेड़ के पास अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में सूरज साहनी आ गया। बिजली लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेश चंद दुबे तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज मेहनती और मिलनसार युवक था तथा परिवार के भरण-पोषण में अहम भूमिका निभाता था। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments