HomeLocalगाजीपुर में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न, CDO ने दिए महत्वपूर्ण...

गाजीपुर में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न, CDO ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

गाज़ीपुर – जिला वृक्षारोपण समिति की सितंबर माह की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी अपने विभाग द्वारा कराए गए वृक्षारोपण स्थलों में से कम से कम एक स्थल को गोद लें और उसकी सुरक्षा व देख-रेख सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि सभी विभाग 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पर्व को वन विभाग के सहयोग से आयोजित करेंगे।

इसके साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने और गौआश्रय स्थलों पर लगाए गए पौधों की बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीएफओ गाज़ीपुर, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments