Sunday, July 26, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: शातिर अपराधी संजय यादव छह माह के लिए जिलाबदर, घर पर...

गाजीपुर: शातिर अपराधी संजय यादव छह माह के लिए जिलाबदर, घर पर चस्पा किया गया नोटिस

गाजीपुर – जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के शातिर अपराधी संजय यादव को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2(बी) के तहत की गई। रविवार को भुड़कुड़ा पुलिस ग्राम तालगांव उर्फ मोलनापुर पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए आरोपी के घर पर जिलाबदर का नोटिस चस्पा किया गया।

प्रशासन के अनुसार संजय यादव पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर फर्जी तरीके से जमीनों की खरीद-फरोख्त करने, स्थानीय व्यापारियों को डराने-धमकाने तथा क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के आरोप हैं। इन गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन ने जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निरुद्धात्मक कार्रवाई की है।

इस दौरान भुड़कुड़ा कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, जबकि अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button