HomePoliticsकार्तिक गुप्ता बने भाजपा काशी क्षेत्र आईटी विभाग के सहसंयोजक

कार्तिक गुप्ता बने भाजपा काशी क्षेत्र आईटी विभाग के सहसंयोजक

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों की आईटी विभाग की टीम की घोषणा कर दी है। इसमें गाजीपुर के भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पूर्व जिला संयोजक तथा वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता को काशी क्षेत्र का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
कार्तिक गुप्ता की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत समेत कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
कार्तिक गुप्ता लंबे समय से गाजीपुर में पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जिला संयोजक के रूप में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के डेटा प्रबंधन, व्हाट्सएप ग्रुप और डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनावी अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
वह गाजीपुर भाजपा के विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों, जिला कार्यसमिति की बैठकों और स्थानीय आयोजनों में लगातार सक्रिय रहे हैं। पार्टी के डिजिटल एवं सोशल मीडिया नेटवर्क को बूथ स्तर तक पहुंचाने में उनके योगदान को संगठन के भीतर महत्वपूर्ण माना जाता है।
पार्टी संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें अब काशी क्षेत्र की आईटी टीम में सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव से काशी क्षेत्र में भाजपा के डिजिटल संगठन को और मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments