HomePARDAPHAAS BREAKINGसैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 वांछित वारंटी गिरफ्तार

सैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 वांछित वारंटी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, चोरी, आबकारी अधिनियम समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में प्रभुनाथ, राजन, पिंकू सिंह उर्फ विनय सिंह, हमीद, हसीन, रामचंद्र गुप्ता उर्फ चंदन उर्फ राजा, गोरखनाथ प्रजापति, लालचंद यादव, रामबदन यादव, केशर, अनिल विश्वकर्मा तथा दिलीप कुमार शामिल हैं। सभी को संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

यह कार्रवाई थाना सैदपुर पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से की। अभियान में उपनिरीक्षक अनोज सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उपनिरीक्षक विद्याधर तिवारी, शिवमणि सेन तथा रविंद्र कुमार अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments