Wednesday, May 27, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया रूट मार्च

गाजीपुर – बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया रूट मार्च

गाजीपुर – आगामी ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च किया। रूट मार्च एमएच स्कूल से शुरू होकर तुलसिया का पुल, नक्खास, चीतनाथ घाट, टाउन हॉल, लाल दरवाजा होते हुए कोतवाली और अन्य क्षेत्रों तक निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और आम जनमानस से संवाद स्थापित करते हुए त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा न करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय रखा गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button