Wednesday, May 27, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर - युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या...

गाजीपुर – युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बंद पड़े डीडीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कासिमाबाद-मोहम्मदाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान हसनपुर गांव निवासी बाला लखन्दर राम पुत्र गोविंद राम के रूप में हुई है, जो एक टेंट हाउस में काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह 24 मई को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रसूलपुर स्थित स्कूल में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बाला लखन्दर राम के रूप में की।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि और तहसीलदार कौशल चौरसिया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कासिमाबाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button