HomePARDAFHAAS BREAKINGजिला जज और एसपी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

जिला जज और एसपी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। शुक्रवार को जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ ही बैरकों की सघन तलाशी ली। अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वहां रह रहे किशोरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, रहने की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाल सुधार गृह में सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किशोरों के स्वास्थ्य, खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किशोरों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा किशोरों के हितों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments