गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाने के लिए समय-सारिणी जारी की गई है। इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्रों का विद्यालयों द्वारा सत्यापन एवं अग्रसारण 23 नवंबर 2026 तक किया जाना निर्धारित है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन निर्धारित समय में पूरा करना अनिवार्य है।
उन्होंने सभी पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों से संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण की कार्रवाई समय से पूरी करने की अपील की है, ताकि छात्र-छात्राओं को समय से छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।















