HomePARDAPHAAS BREAKINGदहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

गाजीपुर – भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता नंदिनी कश्यप उर्फ शालू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई संदीप कश्यप, निवासी इस्माइलपुर थाना सैदपुर, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नंदिनी की शादी करीब 16 महीने पहले वीरेंद्र कश्यप से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग जेसीबी खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर नंदिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
तहरीर के आधार पर भुड़कुड़ा पुलिस ने पति वीरेंद्र कश्यप, ससुर कल्पनाथ, सास मनोरमा देवी, जेठानी रक्षा कश्यप और देवर सिकंदर कश्यप के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments