HomeLocalडीएम की अध्यक्षता में एन-कार्ड समिति की बैठक संपन्न, नशा मुक्ति को...

डीएम की अध्यक्षता में एन-कार्ड समिति की बैठक संपन्न, नशा मुक्ति को लेकर कड़े निर्देश

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री की संभावनाओं वाले सार्वजनिक स्थलों पर नियमित पेट्रोलिंग कराई जाए। इसके साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, समय-समय पर निरीक्षण, आकस्मिक चेकिंग एवं मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंसों की जांच की जाए।जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने छात्राओं व युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए।सहायक रसायन परीक्षक ने बताया कि जुलाई माह में अब तक कुल 69 सैंपल प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं व ड्रग्स के विरुद्ध अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूलों में “स्कूल चलो अभियान” के तहत प्रार्थना सभा के दौरान नशा मुक्ति संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments