HomeEducationपीजी कॉलेज गाजीपुर में महिला यौन उत्पीड़न निवारण समिति गठित

पीजी कॉलेज गाजीपुर में महिला यौन उत्पीड़न निवारण समिति गठित

गाजीपुर में 24 जुलाई 2025 को महिला यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया। समिति का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में छात्राओं एवं महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।समिति का औपचारिक गठन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर समिति की शुरुआत की। समिति की अध्यक्षता संगीत विभाग की प्रोफेसर डॉ. मीना सिंह करेंगी। अन्य सदस्यों में जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. रागिनी अहिरवार, गणित विभाग की डॉ. प्रतिमा सिंह, तथा गृह विज्ञान विभाग की डॉ. शिप्रा सिंह शामिल हैं।प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने बताया कि यह समिति महिला संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगी। छात्राएं किसी भी समस्या की स्थिति में समिति से संपर्क कर सकती हैं। सभी सदस्य कॉलेज के कार्यदिवसों में परिसर में उपलब्ध रहेंगे ताकि ज़रूरतमंदों को तुरंत सहायता मिल सके।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments