HomeUncategorizedगाजीपुर: दुल्लहपुर बाजार में नीतू ऑटो शेल्स का भव्य उद्घाटन

गाजीपुर: दुल्लहपुर बाजार में नीतू ऑटो शेल्स का भव्य उद्घाटन

गाजीपुर। दुल्लहपुर बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास गुरुवार को नीतू ऑटो शेल्स का भव्य रूप से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह और सदर विधायक जै किशन साहू रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और फीता काटकर की गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी बड़ी ऑटो शोरूम का खुलना स्थानीय विकास का शुभ संकेत है। इससे क्षेत्रवासियों को अब बजाज कंपनी की सभी गाड़ियां स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।स्थानीय लोगों को इससे रोजगार और सुविधा दोनों मिलेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में विजय कुमार सिंह सबलू, पवन तिवारी, प्रभंजन तिवारी, प्रवीण सिंह, पवन सिंह, चंचल सिंह, संदीप जायसवाल, लाला सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के व्यवसायिक प्रतिष्ठान गांवों में खुलने से क्षेत्र की तरक्की संभव है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments