HomeCrimeहोनहार युवक ने लगाई फांसी, गांव में फैली सनसनी

होनहार युवक ने लगाई फांसी, गांव में फैली सनसनी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के बस्तपुर मुस्तफाबाद गांव में एक होनहार युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अंकित शर्मा के रूप में हुई है, जो बुधवार देर रात भोजन के बाद छत पर बने कमरे में सोने गया था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब पिता कृष्णकांत शर्मा उसे जगाने पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंकित फंदे से झूलता मिला। यह देख पिता बेहोश होकर गिर पड़े और परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सरिता देवी, बहन आंचल और भाई अनुज का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों के अनुसार अंकित पढ़ाई में होनहार था और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह क्षेत्र के एक विद्यालय का सभ्य व अनुशासित छात्र था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments