Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNCR Newsगौतमबुद्धनगर व्यापार बंधु बैठक: व्यापारियों की समस्याओं पर जोर, भंगेल एलिवेटेड रोड...

गौतमबुद्धनगर व्यापार बंधु बैठक: व्यापारियों की समस्याओं पर जोर, भंगेल एलिवेटेड रोड निर्माण जल्द पूरा होगा

गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सूरजपुर स्थित कलेक्टे्रट सभागार में मासिक व्यापार बंधु बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण और उनकी शिकायतों को सुना गया। उपायुक्त प्रशासन रोहित मालवीय ने बताया कि नोएडा के व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान किया गया और नई समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

भंगेल एलिवेटेड रोड जल्द होगा तैयार:
बैठक में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी, नोएडा अथॉरिटी, रोड टैक्स ऑफिसर, विद्युत विभाग, ट्रैफिक पुलिस, नोएडा ग्रेटर नोएडा पुलिस, और GST अधिकारी सम्मिलित हुए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को उठाया। ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष रवि शर्मा ने RTO से संबंधित मुद्दों को जिलाधिकारी के सामने रखा। प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने अवैध PG पर रोक लगाने की मांग की। दादरी के प्रमुख व्यापारी नेता मनोज गोयल ने सड़कों की बदहाली और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया।

व्यापारियों की अन्य समस्याएं:
भंगेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल ने सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने और बाजारों में लगने वाली रेहड़ी-पटरियों को हटाने की मांग की। बैठक में सभी व्यापारिक संगठनों ने भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने सेतु निगम की नाकामयाबी पर नाराजगी जताते हुए, अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। सेतु निगम के अधिकारी सुधीर कुमार ने जनवरी तक काम पूरा करने का वादा किया।

अन्य मुद्दे और समाधान:
बैठक में हरियाणा से आने वाले रेता और डस्ट लाने वाली गाड़ियों के लिए नियमों में बदलाव की मांग भी उठी, जिससे छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापारी नेता मनोज भाटी ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का तुरंत समाधान करने का आदेश दिया और बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से सक्रिय रूप से समस्याओं का निपटारा करने को कहा।

बैठक में ट्रैफिक इंचार्ज रामा कृष्णा, सत्येन्द्र सिंह, नोएडा अथॉरिटी के सुधीर, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के विकास जैन, सचिन गोयल, रवि शर्मा, राजेश कुमार, अंकित गोयल, मनोज गोयल, ज्ञान अग्रवाल, मनोज भाटी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और पीजी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button