HomeLocalजमानिया में सफाई नायक रमेश राम निलंबित, प्रतिबंधित जगह पर कूड़ा डालने...

जमानिया में सफाई नायक रमेश राम निलंबित, प्रतिबंधित जगह पर कूड़ा डालने का आरोप

गाजीपुर। जमानिया नगर पालिका प्रशासन ने लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप में सफाई नायक रमेश राम को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने विभागीय जांच के बाद की है।
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के अनुसार, सफाई नायक को निर्धारित स्थल पर ही कूड़ा डालने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वह फुल्ली गांव स्थित रिसोर्स रिकवरी सेंटर के बजाय काशीराम आवासीय कॉलोनी के पास कूड़ा डंप करा रहे थे।
इससे आवासीय क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में विभाग और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। विभागीय पूछताछ में निर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद सफाई नायक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की हिदायत दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments