Thursday, September 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसाइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में आटवां मोड़ से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर बुधवार को एसबीआई बैंक के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेसर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गुलाब ठाकुर ने नोनहरा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार ठाकुर बाइक से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। आटवां चट्टी से कुछ दूरी आगे एसबीआई बैंक के सामने अचानक सड़क पर साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में रवि की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल रवि कुमार ठाकुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button