Sunday, September 6, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGफर्जी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंगलीडर की 4.40 करोड़...

फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंगलीडर की 4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से मोटी रकम वसूलने के आरोपी गैंगलीडर विनोद कुमार गुप्ता की करीब 4.40 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति को रविवार को पुलिस और राजस्व टीम ने कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई थाना गहमर व रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम तथा तहसील सेवराई के तहसीलदार (प्रशासक) और राजस्व टीम ने की।

पुलिस के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता पर आरोप है कि वह “ऊँ श्री बक्सू बाबा एकेडमी” संचालित कर बच्चों को फर्जी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूल की जाती थी। पुलिस के मुताबिक इसी संगठित अपराध से अर्जित धन से उसके द्वारा जमीन खरीदी गई थी।

जिलाधिकारी के कुर्की आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की गई। कुर्क संपत्तियों में मौजा उतरौली की 0.3770 हेक्टेयर भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये, तथा मौजा दुल्लहपुर की 591.6 वर्गमीटर भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.30 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार विनोद के खिलाफ रेवतीपुर थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 से 2026 तक के मामले शामिल हैं।

कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी जमानियां, थाना गहमर व रेवतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तथा तहसीलदार (प्रशासक) और नायब तहसीलदार सेवराई सहित राजस्व टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button