Sunday, September 6, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGसरकारी ट्यूबवेल से कॉपर तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सरकारी ट्यूबवेल से कॉपर तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर । थाना गहमर पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेल से कॉपर तार चोरी करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम कॉपर तार बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को भतौरा गांव निवासी रामइकबाल पुत्र विजय कुमार राजभर ने तहरीर देकर बताया था कि गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल संख्या 120ZG की मोटर एवं अन्य तार अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर गहमर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 सितंबर को चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मगरखाई जाने वाली सड़क के पास से मन्टू चौधरी (19) निवासी बनारपुर, थाना मुफस्सिल, बक्सर, बिहार और समरजीत ठाकुर उर्फ राहुल ठाकुर (19) निवासी बनारपुर, थाना मुफस्सिल, बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर एक प्लास्टिक बोरे से 15 किलो 200 ग्राम कॉपर तार बरामद किया। इसके अलावा एक सैमसंग और एक रियलमी मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button