Sunday, September 6, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarबाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित, राहत एवं बचाव कार्य जारी

बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित, राहत एवं बचाव कार्य जारी

गाजीपुर। जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, स्वच्छता संबंधी सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’ ने विकासखंड करंडा स्थित दीनापुर बाढ़ शरणालय पहुंचकर करीब 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान लखनचंदपुर कला, गद्दोगाड़ा, सोल्हनपुर एवं तुलसीपुर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

वहीं, जिला प्रशासन के निर्देश पर विकासखंड जमानिया की ग्राम पंचायत गायघाट में संक्रमण एवं गंदगी से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव कराया गया। गायघाट एवं हसनपुर नसीरपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं राहत किट का वितरण भी कराया गया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान ने तहसील मोहम्मदाबाद के गौसपुर घाट का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति तथा राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने को कहा। उपजिलाधिकारी जमानिया ने कल्याणचक एवं लखीमपुर क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।

सैदपुर क्षेत्र में भी बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित कराई गई। रेवतीपुर में बाढ़ से प्रभावित पशुपालकों के पशुओं के लिए भूसा उपलब्ध कराया गया। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल और पशु चारा जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ लगातार जारी रखे जाएंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button