Saturday, August 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में 7197 वाहनों की चेकिंग, 852 का चालान

गाजीपुर में 7197 वाहनों की चेकिंग, 852 का चालान

गाजीपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर 21 अगस्त को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र और प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ।

इस दौरान यातायात पुलिस और जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान कुल करीब 7197 वाहनों को चेक किया गया। मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस द्वारा 497 वाहनों का चालान किया गया, जबकि विभिन्न थानों की पुलिस ने 355 वाहनों का चालान किया।

इस प्रकार कुल 852 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 11 लाख 11 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस के अनुसार यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button