HomeLocalगाजीपुर में 11 लोगों पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर में 11 लोगों पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 11 अभियुक्तों के खिलाफ निवारक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। बाद में उन्हें तहरीरी जमानत एवं मुचलके पर शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किए जाने हेतु संबंधित न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में चौकिया निवासी भरत सिंह यादव (54) और उनके पुत्र अमन यादव (19), सिसवार निवासी बिन्द्राज सिंह यादव (38), सोनू यादव (37) और मृत्युंजय यादव (20) शामिल हैं। इसके अलावा बरहनिया निवासी सोनू बिन्द (23) एवं युवराज बिन्द (22), सबुआ सहेड़ी निवासी अनुराग पासवान (21), काशीराम आवास बड़ी बाग चुंगी निवासी राहुल खरवार (37), बिरहिमाबाद बबेड़ी निवासी सत्येन्द्र कुमार उर्फ सतीश (22) तथा नियाजी मोहल्ला निवासी जितेन्द्र चौधरी (47) को भी निवारक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम मिलन यादव मय हमराह, उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा तथा उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक मय हमराह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments