गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने हत्या से संबंधित मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने टीम के साथ 20 जुलाई को ग्रीनफील्ड रोड पड़राव पर चेकिंग के दौरान मुकदमा संख्या 109/26, धारा 304(2) व 317(2) बीएनएस से संबंधित संतोष चौहान और किशन डोम, निवासी लट्ठूडीह, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में संतोष के पास से 7 हजार रुपये, किशन के पास से 5 हजार रुपये तथा एक मोटरसाइकिल (UP61BQ6354) बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।














