Tuesday, July 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalअधिकारी कर्मचारियों का सम्मान करें, अपमान बर्दाश्त नहीं: दुर्गेश श्रीवास्तव

अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान करें, अपमान बर्दाश्त नहीं: दुर्गेश श्रीवास्तव

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गाजीपुर की बैठक मंगलवार को विकास भवन के सभाकक्ष में जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिषद ने शासनादेशों के अनुरूप गठित समिति की नियमित बैठक कराने की मांग करते हुए कहा कि एसआईआर और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के कारण लंबे समय से बैठक नहीं हो सकी है। निर्णय लिया गया कि प्रतिनिधिमंडल मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर जल्द बैठक कराने का अनुरोध करेगा।

बैठक में विकास भवन की आरओ मशीन खराब होने का मुद्दा भी उठाया गया और उसे शीघ्र ठीक कराने की मांग की गई। साथ ही कुछ अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार और अपमानजनक रवैया अपनाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठन एकता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कर्मचारी या संगठन के पदाधिकारी का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि चिन्हित अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई तो मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय से लेकर सड़क तक लोकतांत्रिक आंदोलन करने से भी परिषद पीछे नहीं हटेगी।

संघर्ष समिति के चेयरमैन विवेक सिंह ‘शम्मी’ ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है और परिषद कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

बैठक के अंत में कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अरविंद कुमार सिंह, कंचन जायसवाल, केदार सोनकर, मान्धाता सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, उमेश दुबे, संतोष सिंह, बबुआ यादव, रोशन लाल, जयप्रकाश बिंद, अखिलेश सिंह, गिरजा कुशवाहा, मनोज सिंह, विपिन सिंह, देवेंद्र मौर्य, अमृत चतुर्वेदी, अजित विजेता, सूर्यकांत पांडेय, अभय सिंह, रफीउल्लाह और अवधेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन ओंकार नाथ पांडेय एवं आलोक राय ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button