Friday, May 22, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGवाराचवर ब्लॉक में नए कार्यालय कक्षों का लोकार्पण, डीएम ने विकास कार्यों...

वाराचवर ब्लॉक में नए कार्यालय कक्षों का लोकार्पण, डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकास खण्ड वाराचवर में खण्ड विकास अधिकारी कक्ष एवं लिपिक कार्यालय कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, खण्ड विकास अधिकारी सीमा कुमारी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विकास खण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय, सभागार, सामुदायिक शौचालय, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष एवं एनआरएलएम कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा हरिशंकरी पौधरोपण भी किया गया।

विकास खण्ड सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना-2026 के तहत 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणकों को पूरा सहयोग देने को कहा। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शत-प्रतिशत पूरा कराने, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा वर्ष 2026-27 की नई कार्य योजनाएं शुरू कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने हालिया तूफान से प्रभावित पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बरसात से पहले ग्राम पंचायतों में नालियों की मरम्मत कराने तथा पंचायत भवनों में पुलिस कांस्टेबल के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान निर्माण कराने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button