Wednesday, May 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalभदौरा बस स्टैंड पर अनियंत्रित ट्रेलर चार दुकानों में घुसा, दुकानदार बाल-बाल...

भदौरा बस स्टैंड पर अनियंत्रित ट्रेलर चार दुकानों में घुसा, दुकानदार बाल-बाल बचा

गाजीपुर – सेवराई क्षेत्र स्थित भदौरा बस स्टैंड पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर चार दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों को भारी नुकसान हुआ, जबकि दुकान के अंदर सो रहा एक दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे खड़े एक डंपर में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सीधे दुकानों में जा घुसा। हादसे में जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, विवेकानंद चौरसिया, रामानंद गुप्ता और शशिकांत गुप्ता की दुकानों को नुकसान पहुंचा।
दुकानदार जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह रात में भोजन करने के बाद दुकान में ही सो रहे थे। तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुली और किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। दुर्घटना में टिन शेड, गुमटी, एसी काउंटर और अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भदौरा तिराहे पर स्पीड ब्रेकर और बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button