Sunday, May 17, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGरिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 5 वर्ष की मासूम के साथ...

रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 5 वर्ष की मासूम के साथ रिश्ते का चाचा बना हैवान 

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक पर एक पांच वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में दहशत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान मलहपुरवा कटरिया निवासी जितेंद्र निषाद पुत्र निकनिक निषाद घर में घुस गया। घर में अकेली मौजूद मासूम को पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महावीरी तिराहे पर भागने की फिराक में खड़ा है। इसके बाद एसआई अरुण पांडेय, अखिलेश यादव तथा पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button