HomePoliticsबूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर सपा की बैठक

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर सपा की बैठक

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पिपनार और सेक्टर बोगना में समाजवादी पार्टी की ओर से ‘एक बूथ, दस यूथ’ अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा मतदाताओं से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी कहा गया कि कार्यकर्ताओं को राजनीतिक साजिशों से सतर्क रहना है और संगठन को मजबूत करते हुए 2027 के चुनाव की तैयारी करनी है। इस मौके पर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया गया।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, सेक्टर प्रभारी शिवराम चौहान, वरिष्ठ नेता बृजेश सिंह, कामेश्वर चौहान, रामजन्म चौहान, विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान, संतोष चौबे, आयोजक मुन्ना यादव सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments