HomeLocalरेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, दो मजदूर गंभीर

रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, दो मजदूर गंभीर

गाजीपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब छह बजे रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में ट्रैक पर काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पास में मौजूद एक महिला की आंखों में भी चोट आई। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण का पुरवा से करीब एक किलोमीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। हादसे में पाली कासिमाबाद निवासी भगवान राम पुत्र परमेश्वर राम के दोनों पैर कमर के नीचे से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं अविनाश राम पुत्र रामबदन राम के दोनों पैर और कमर तक का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों मजदूरों और घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भगवान राम और अविनाश राम को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

वहीं बिन्दपुरवा/लक्ष्मण का पुरवा निवासी बलमती देवी पत्नी राजेश कुमार की आंखों में चोट आई है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments