HomeCrimeगाजीपुर में दहेज उत्पीड़न मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर में दहेज उत्पीड़न मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दहेज उत्पीड़न और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर देवली गांव से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को उपनिरीक्षक मोहम्मद अतहर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 454/25 से संबंधित वांछित अभियुक्त गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल साहनी पुत्र महेश निवासी ग्राम देवली थाना कासिमाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 69, 85, 351(3) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद अतहर सहित थाना कासिमाबाद पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments