HomeCrimeगाजीपुर परिवार परामर्श केंद्र ने 4 बिछड़े दंपतियों को मिलाया

गाजीपुर परिवार परामर्श केंद्र ने 4 बिछड़े दंपतियों को मिलाया

गाजीपुर – पुलिस के महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र ने एक सराहनीय पहल करते हुए आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे चार दंपतियों को फिर से एकजुट कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 17 मई 2026 को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पति-पत्नी विवाद से जुड़े कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई।

बैठक के दौरान लंबे समय से विवादित चल रहे चार प्रकरणों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मध्यस्थता कराई गई। समझाने-बुझाने और आपसी संवाद के बाद सभी दंपतियों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई।

इसके अलावा तीन मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि पांच मामलों में विधिक सुझाव देकर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में मध्यस्थता नहीं हो पाने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।

इस दौरान विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या, सोनाली, सविता, अभिलाषा, रागिनी चौबे तथा आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments