Tuesday, April 21, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsभड़सर बाजार में सपा नेता संतोष यादव का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव...

भड़सर बाजार में सपा नेता संतोष यादव का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

गाजीपुर – जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भड़सर बाजार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष यादव का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम नंद ग्रुप, आभा एंटरप्राइजेज और अभय एंटरप्राइजेज के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ को मजबूत करना होगा, क्योंकि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनाव जीतने की सबसे अहम कुंजी है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उनके नेतृत्व को मजबूत करना है, ताकि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जनगणना के महत्व पर भी प्रकाश डाला और लोगों से अपील की कि वे अपनी सही जानकारी दर्ज कराएं।

संतोष यादव ने बताया कि वह लगातार जंगीपुर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा है। उनकी तेज रफ्तार राजनीतिक गतिविधियों और मजबूत पकड़ को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

इस मौके पर मुसाफिर यादव, चंद्रिका यादव, मुन्ना यादव, हरिकेश यादव, विनोद यादव, निरा यादव, संजय यादव, निखिल यादव और विनय यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button