HomeCrimeगाजीपुर में बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप में दो सिपाही सस्पेंड

गाजीपुर में बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप में दो सिपाही सस्पेंड

गाजीपुर – अवैध बालू खनन और परिवहन के मामले में पुलिस की मिलीभगत एक बार फिर सामने आई है। इस प्रकरण में करंडा थाना के कांस्टेबल बच्चे लाल यादव और जमानियां कोतवाली के कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि वे धरम्मरपुर-जमानियां पक्का पुल के पास लाल बालू से लदे ट्रेलरों को बिना जांच के गुजरने दे रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, यह अवैध खेल लंबे समय से चल रहा था, जिसमें दोनों सिपाही अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस सतर्क मित्र व्हाट्सएप चैटबॉट और ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत की गई। शिकायत में दोनों सिपाहियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इस संबंध में करंडा थाना प्रभारी शैलेश यादव ने बताया कि कांस्टेबल बच्चे लाल यादव के निलंबन का आदेश प्राप्त हुआ है, जबकि मामले का पूरा विवरण आदेश आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, जमानियां कोतवाल रामसजन नागर ने कहा कि जन शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments