Thursday, April 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में ट्रांसफार्मर चोरी पर बड़ी कार्रवाई, एसडीओ समेत कई अधिकारी निलंबित

गाजीपुर में ट्रांसफार्मर चोरी पर बड़ी कार्रवाई, एसडीओ समेत कई अधिकारी निलंबित

गाजीपुर – बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर चोरी के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसडीओ और दो जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित कर दिया है, जबकि दो लाइनमैन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कदम विभागीय जांच में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद उठाया गया।

अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने गुरुवार को लालदरवाजा स्थित कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुल 10 ट्रांसफार्मर चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। यह शिकायत वर्तमान जेई द्वारा की गई थी, जिसके बाद मामला उच्च स्तर तक पहुंचा। प्रबंध निदेशक (एमडी) शंभू कुमार के निर्देश पर विस्तृत जांच शुरू की गई।

जांच में विद्युत वितरण खंड प्रथम जंगीपुर के अंतर्गत आने वाले उपखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके आधार पर एसडीओ प्रमोद यादव, जेई राजीव गुप्ता और जेई नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं, लाइनमैन शिवकुमार और रमेश को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

बताया गया कि वासुदेवपुर और बेन सागर फीडर के अंतर्गत विभिन्न गांवों से कुल 9 ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। इस मामले में पहले भी थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जांच में प्रमोद यादव की लापरवाही सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button