Thursday, March 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में किसान मेले का आयोजन, प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

गाजीपुर में किसान मेले का आयोजन, प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

गाजीपुर – प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन के ऑडिटोरियम में 18 मार्च से 26 मार्च 2026 तक “नव निर्माण के नौ वर्ष” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 मार्च को किसान गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। मेले में कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, फसल बीमा, गन्ना विभाग सहित कई विभागों और निजी संस्थानों द्वारा स्टाल लगाए गए, जहां किसानों को योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी दी गई।

कृषि अधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर में कृषि की अपार संभावनाएं हैं और विशेष रूप से मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के फायदे बताए तथा बायोपेस्टिसाइड के उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों—रंगबहादुर सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, सुनील सिंह कुशवाहा और अंजु चतुर्वेदी—को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने विशेषज्ञों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और नई जानकारी प्राप्त की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button