Wednesday, February 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalइनरव्हील क्लब गाजीपुर में मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण का आधिकारिक दौरा

इनरव्हील क्लब गाजीपुर में मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण का आधिकारिक दौरा

गाजीपुर – इनरव्हील क्लब गाजीपुर में मंडल 312 की मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण का आधिकारिक दौरा उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्लब की पदाधिकारियों और सदस्याओं ने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने क्लब अध्यक्ष राजश्री सिंह, सचिव रूबी संजर और अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर वर्षभर के सामाजिक कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के दौरान मंडलाध्यक्ष ने एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की और क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनरव्हील एक अंतरराष्ट्रीय महिला सामाजिक संगठन है, जो सेवा और मित्रता के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता है। इस वर्ष की थीम “स्टेप अप, लीड बाई एग्जांपल” है, जिसका अर्थ है—आगे बढ़ें और अपने कार्यों से उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि गाजीपुर क्लब तीन दशक से अधिक पुराना है और अपने संसाधनों से निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है।

क्लब अध्यक्ष राजश्री सिंह ने कहा कि मंडलाध्यक्ष के दौरे से सभी सदस्यों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने और दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विनीता सिंह, मंजू सेठ, साक्षी जायसवाल, डॉ. निमिषा, प्रीति, सरिता सेठ और अनीता सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button