गाजीपुर – थाना सुहवल पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 5 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुहवल कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सोनवल रेलवे क्रॉसिंग के पास से थाना सुहवल में पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2026 धारा 78, 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मेराज खान को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी मेराज खान पुत्र छेदी मियां, निवासी ग्राम सुहवल थाना सुहवल जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष है। आरोपी काफी समय से पुलिस को वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।














