नोएडा – प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) को विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। नगर निगम के अंतर्गत लहुराबीर क्षेत्र में प्रस्तावित आधुनिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री केदारनाथ सिंह जी एवं प्रकाश इन्फ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के प्रबंध निदेशक श्री रविंद्रनाथ सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
प्रस्तावित भवन के बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी, जबकि भूतल सहित दो अन्य तलों का निर्माण किया जाएगा। यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर व्यावसायिक अवसर, रोजगार के नए साधन तथा आधुनिक खरीदारी की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इसके निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री सतीश कुमार सिंह, श्री संतोष सिंह ‘गोल्डी’, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री अभिषेक सिंह, श्री अभिषेक त्रिपाठी, श्री शेषनाथ सिंह, श्री सी.आर. मोहंती, श्री भोलेंद्र सिंह एवं श्री अनिल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्रद्धा, उत्साह और सकारात्मक वातावरण के बीच यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना को काशी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।














