HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: 5 अप्रैल को तहसीलों में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी करेंगी...

गाजीपुर: 5 अप्रैल को तहसीलों में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी करेंगी अध्यक्षता

गाजीपुर: जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 5 अप्रैल 2025 (शनिवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

इसके अलावा, तहसील जमानियां में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में तथा अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

जिला सूचना अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments