Saturday, May 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर: चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त निलेश कुमार गिरफ्तार

गाजीपुर: चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त निलेश कुमार गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना रामपुर मांझा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर मांझा में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2026, धारा 303(2) बीएनएस तथा बढ़ी हुई धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्त निलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 29 मई 2026 को उपनिरीक्षक फूलचन्द मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना एवं जांच के आधार पर अभियुक्त निलेश कुमार पुत्र धरमू राम, निवासी ग्राम रसूलपुर पचरासी, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को बहद ग्राम नारी पचदेवरा क्षेत्र में चोचकपुर से रामपुर मांझा जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ की गई। इसके उपरांत उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक फूलचन्द मिश्रा एवं थाना रामपुर मांझा की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button